18 साल के शतरंज खिलाड़ी गुकेश ने रचा इतिहास 

एक नया भारतीय चेस खिलाड़ी जो 18 साल के डी गुकेश हैं। 12 दिसंबर को उन्होंने एक ऐतिहासिक  ऐतिहासिक कारनामा किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

Dec 13, 2024 - 17:05
 16
18 साल के शतरंज खिलाड़ी गुकेश ने रचा इतिहास 
18 year old chess player Gukesh created history

भारत में जहां एकतरफ क्रिकेट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनता है, वहीं अन्य खेलों में भी ऐसे नए खिलाड़ी उभर रहे हैं जो देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। चेस एक ऐसा खेल है जिसमें काफी धैर्य की आवश्यकता होती है, जब भी इस खेल का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले भारतीय फैंस के दिमाग में विश्वनाथन आनंद का नाम आता है। लेकिन अब एक नया भारतीय चेस खिलाड़ी सामने आया है, जो 18 साल के डी गुकेश हैं। 12 दिसंबर को उन्होंने एक ऐतिहासिक  ऐतिहासिक कारनामा किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को मात देने के साथ इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा चेस प्लेयर का ख़िताब भी हासिल कर लिया। वहीं गुकेश को जीत हासिल करने पर एक बड़ी प्राइज मनी भी मिली है।

गुकेश को मिले 11.45 करोड़ रुपए-

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप को खेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्राइज मनी वाली चैंपियनशिप माना जाता है। इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बीच कुल 21 करोड़ रुपए की धनराशि बांटी जाती है। इस बार भारत के डी गुकेश ने चैंपियनशिप जीतकर 11.45 करोड़ रुपए की प्राइज मनी प्राप्त की, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी से भी अधिक है, क्योंकि अगले सीजन के लिए धोनी को सीएसके ने केवल 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं, चीन के डिंग लिरेन, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा, उन्हें 9.75 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है। चेस की इंटरनेशनल संस्था फिडे के नियमों के अनुसार, फाइनल में खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को उन मैचों की भी प्राइज मनी मिलती है, जो उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान जीते। इसमें डी गुकेश को मिली 11.45 करोड़ रुपए की प्राइज मनी में फाइनल के तीन मुकाबलों में जीती गई 5.07 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।