दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता योगेश महाजन का निधन
टीवी शो 'शिव शक्ति- तप त्याग तांडव' के अभिनेता योगेश महाजन का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया। उन्होंने इस शो में गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया था। 19 जनवरी को उनका निधन हुआ।

टीवी शो 'शिव शक्ति- तप त्याग तांडव' के अभिनेता योगेश महाजन का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया। उन्होंने इस शो में गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया था। 19 जनवरी को उनका निधन हुआ। इससे पहले, 23 साल के टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। अब योगेश महाजन की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
योगेश महाजन का निधन उनके फ्लैट में हुआ था, जो सेट के पास स्थित था। जब वह शूटिंग के लिए नहीं आए, तो क्रू मेंबर्स ने उनके घर जाकर देखा। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर, दरवाजा तोड़कर उन्हें अंदर जाना पड़ा।
बेसुध हालत में मिले फ्लैट में
योगेश महाजन अपने फ्लैट में बेसुध हालत में पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हार्ट अटैक के कारण हुआ। उनके सह-अभिनेत्री और सह-कर्मियों को इस खबर से गहरा सदमा लगा है, और वे सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। बताया गया कि वह एक मजाकिया और खुशमिजाज व्यक्ति थे।
एक्टर का है 7 साल का बेटा
योगेश महाजन के परिवार में उनकी पत्नी और सात साल का बेटा है, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी को सुबह 11 बजे गोरारी-2 श्मशान भूमि में किया गया। 1976 में एक किसान परिवार में जन्मे योगेश महाजन इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर आगे बढ़े थे। उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।