अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर रिलीज
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के रोल में दिखाई देंगे।

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के रोल में दिखाई देंगे। इस बार उनका सामना रितेश देशमुख के साथ होगा। फिल्म में रितेश देशमुख एक करप्ट पॉलिटिशियन के रोल में दिखाई दिखेंगे। फैंस को फिल्म का ट्रेलर और उसकी स्टोरीलाइन खूब पसंद आ रही है।
क्या है रेड 2 के ट्रेलर में-
ट्रेलर की शुरुआत रेड के आइकॉनिक सीन के साथ शुरू होता है। जिसमें अजय देवगन अपनी टीम के साथ रेड डालने जाते हैं। उनके पास दादा मनोहर भाई के नाम पर वॉरेंट होता है। फिल्म में रेड की कहानी को भी दिखाया जाता है। अजय की टीम दादा मनोहर भाई के घर में पूरी छानबीन करते हैं लेकिन उनके हाथों कुछ नहीं लगता है।
रितेश देशमुख अजय को चेतावनी देते हैं कि सबसे बड़ी चीज आपके सामने है लेकिन आप उसे ढूंढ़ नहीं पाएंगे। अजय देवगन भी फुल फॉर्म दिखते हैं। ट्रेलर के अंत में अजय देवगन रितेश से कहते हैं- चक्रव्यूह में फंसोगे तो गुस्सा तो आएगा ही तो रितेश कहते हैं पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे तो अजय कहते हैं मैंने कब कहा मैं पांडव हूं मैं तो पूरी महाभारत हूं।
2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल-
फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। अजय और रितेश की एक्टिंग को पावरफुल बताया है। मालूम हो कि ये फिल्म 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है। रेड को भी राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।