अमेरीका:आर्मी के हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, 25 की मौत

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस भीषण दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोगों के मरने की अशंका है।

Jan 30, 2025 - 16:48
 19
अमेरीका:आर्मी के हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, 25 की मौत
America: Passenger plane collides with army helicopter, 25 killed

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस भीषण दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोगों के मरने की अशंका है। अब तक 25 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। विमान में 60 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के बाद विमान आग के गोले में तब्दील होकर पोटोमेक नदी में जा गिरा था। जिसकी वजह से लाशों को नदी में तलाश कर निकाला जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक छोटा यात्री विमान था, जो कैन्सस के विचिटा से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। विमान रनवे पर लैंड करने वाला था, उसी दौरान आर्मी के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। अमेरिकन एयरलाइंस का यात्री विमान करीब 64 लोगों को लेकर कैन्सस से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। रीगन नेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के पहले विमान की हवा में ही हेलीकॉप्टर से टक्कर हो गया। टक्कर के बाद में आसमान में विशाल आतिशबाजी जैसा दृश्य नजर आया और पोटोमैक नदी में जा गिरे। तत्काल पुलिस और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया है।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।