खाई में गिरा सेना का ट्रक, चार जवानों की मौत 

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई।

Jan 4, 2025 - 17:03
Jan 4, 2025 - 17:06
 11
खाई में गिरा सेना का ट्रक, चार जवानों की मौत 
Army truck falls into ditch, four soldiers killed

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के चलते सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह दुर्घटना बंदीपोरा के सिरी इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।