चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय प्लेयर्स को बड़ा तोहफा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता, और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 76 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया। इस प्रदर्शन के बाद, रोहित शर्मा को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग मिली है।

Mar 12, 2025 - 15:01
 10
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय प्लेयर्स को बड़ा तोहफा
Big gift to Indian players after Champions Trophy

ICC की ताजा रैंकिंग में उछाल, कप्तान को जबरदस्त फायदा 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता, और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 76 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया। इस प्रदर्शन के बाद, रोहित शर्मा को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग मिली है। उन्होंने 2 पायदान ऊपर चढ़ते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन को पछाड़ दिया। अब उनकी रेटिंग 756 हो गई है। वहीं, क्लासेन चौथे स्थान पर खिसक गए तो वही विराट 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल की बादशाहत कायम-

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अभी भी नंबर 1 पर बने हुए हैं, और उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर दो पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने एक पायदान का फायदा उठाया और अब वे 721 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर एक पायदान नीचे गिरकर सातवें स्थान पर चले गए हैं। भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका 694 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर हैं, और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 676 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर हैं।

भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल-

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने 14 स्थानों की लंबी छलांग लगाई और अब वे 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारत के केएल राहुल एक स्थान नीचे गिरकर 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं।