जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी की है।

बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। छात्रों के लिए रिजल्ट देखने का लिंक बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com पर उपलब्ध है। साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी की है। इस बार के फर्स्ट टॉपर्स में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, और रंजन कुमार शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना आवश्यक होगा। साक्षी कुमारी समस्तीपुर से हैं और उन्होंने 97.80% के साथ टॉप किया है। अंशु कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट:
साक्षी कुमारी (समस्तीपुर) – 97.80% (रैंक 1)
अंशु कुमारी – 97.80% (रैंक 1)
रंजन कुमार वर्मा – 97.80% (रैंक 1)
अन्य टॉपर्स:
पुनित कुमार – 97.60% (रैंक 2)
सचिन कुमार राम – 97.60% (रैंक 2)
प्रियांशु राज – 97.60% (रैंक 2)
मोहित कुमार – 97.40% (रैंक 3)
सूरज कुमार पांडे – 97.40% (रैंक 4)
खुशी कुमारी – 97.40% (रैंक 4)
प्रियांशु रंजन – 97.40% (रैंक 4)