शादी के लाल जोड़े में F.I.R. दर्ज कराने थाने पहुंची दुल्हन

शादी के सुर्ख लाल जोड़े में एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची दुल्हन को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

Apr 17, 2025 - 16:23
Apr 17, 2025 - 17:31
 20
शादी के लाल जोड़े में F.I.R. दर्ज कराने थाने पहुंची दुल्हन
The bride arrived at the police station in red wedding attire to file an FIR
  • शादी समारोह में चले घातक हथियार
  • दुल्हन और दूसरे पक्ष के कई लोग हुए घायल
  • दुल्हन पर भी आरोपियों ने बोला हमला
  • हमलावरों ने फूलों से सजी कार को भी बनाया निशाना
  • जमीनी विवाद को लेकर शादी समारोह में भिड़े दोनों पक्ष
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

जबलपुर- शादी के सुर्ख लाल जोड़े में एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची दुल्हन को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। दरअसल जबलपुर में शादी समारोह में दो पक्ष इस तरह आमने-सामने आ गए कि की काफी देर तक अफरा तफरी के हालात बने रहे। हथियारों से लैस हमलावरों ने कई लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने फूलों से सजी उस कार को भी निशाना बनाया जिस पर दुल्हन सवार थी और उन्होंने लाल जोड़े में कार में बैठी दुल्हन पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। शादी समारोह में दो पक्षों का यह विवाद पुलिस थाने पहुंचा है जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमीन विवाद को लेकर शादी समारोह में भिड़े दोनों पक्ष -

पुलिस की जांच में इस बात का पता चला है कि दुल्हन और अन्य पक्ष के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। शादी समारोह में दोनों पक्षों का जब आमना सामना हुआ तो दोनों पक्षों के बीच पहले बातचीत होने लगी। चर्चा के दौरान दोनों पक्ष उग्र हो गए और एक दूसरे पर हमला बोलने लगे। इस झगड़े में घातक हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों को गहरी चोटें पहुंची है। एक घायल का अब भी इलाज चल रहा है जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

शादी समारोह में हमले का वीडियो आया सामने -

शादी समारोह में खुशियों के बीच दो पक्षों के भिड़ने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं, इसके अलावा वीडियो में मारपीट पर उतारू लोगगों को पास में खड़े लोग समझाइश देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।