16 साल बाद पति से अलग हुई चित्रा त्रिपाठी
देश की प्रमुख न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने 16 साल की शादी के बाद तलाक लेने का निर्णय लिया है। यह जानकारी चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की और बताया कि यह निर्णय दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है।

चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की जानकारी
देश की प्रमुख न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने 16 साल की शादी के बाद तलाक लेने का निर्णय लिया है। यह जानकारी चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की और बताया कि यह निर्णय दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अब एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे। तलाक के बावजूद, चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल अपने बेटे की परवरिश में पूरी तरह से सहयोग करेंगे और उसे मिलकर पालने का फैसला किया है। दोनों ने यह स्पष्ट किया कि वे सह-माता-पिता के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएंगे।
अतुल अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया-
इस मामले पर अतुल अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा, "होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा ॥ अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा ॥ सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी के हर निर्णय का सम्मान किया जाता रहा है, तो इस निर्णय का भी समर्थन किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने परिजनों और मित्रों को उनकी चिंता और सहानुभूति के लिए धन्यवाद दिया।
सोशल मीडिया पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया-
चित्रा त्रिपाठी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने मिल रही हैं। कुछ लोगों ने उनके फैसले का सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ ने इसे चौंकाने वाला कदम माना। चित्रा त्रिपाठी की पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गई है, जिससे यह खबर मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गई है।
दोनों मीडिया जगत के जाने-माने नाम-
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल दोनों ही मीडिया जगत के जाने-माने नाम हैं। चित्रा त्रिपाठी, जो वर्तमान में एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं, भारतीय पत्रकारिता में अपनी मजबूत आवाज के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं, अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं और अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, लंबे समय से दोनों के रिश्ते में मतभेदों की खबरें थीं, अब तलाक के बाद उन अफवाहों पर भी विराम लग चुका है, और दोनों नए जीवन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।