दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश किया एक लाख करोड़ रुपये का बजट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 31.5% ज्यादा है।

इस बार का बजट पहले के मुकाबले 31.5 प्रतिशत ज्यादा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 31.5% ज्यादा है। रेखा गुप्ता ने कई योजनाओं की घोषणा की, जो दिल्लीवासियों के लिए लाभकारी साबित होंगी।
मुख्य घोषणाएं:
स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को आर्थिक सहायता:
- दिल्ली के नागरिकों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
- 'महिला समृद्धि योजना' के तहत दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपये की सहायता मिलेगी, इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया।
विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर:
- कैपिटल एक्सपेंडिचर को 15,000 करोड़ से बढ़ाकर 28,000 करोड़ रुपये किया गया।
- दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होगी, जिसमें 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर होगा। इसके लिए 2144 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- महिला सुरक्षा के लिए 50,000 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
- सड़क, पानी, और बिजली की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
- दिल्ली के परिवहन और आधारभूत संरचना पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शिक्षा और रोजगार:
- 100 सरकारी स्कूलों में APJ अब्दुल कलाम के नाम पर भाषा लैब बनाई जाएगी।
- 175 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी।
- स्मार्ट क्लासेस के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया।
- 10वीं पास 1200 बच्चों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे।
- नरेला में एक शिक्षा हब बनाया जाएगा, इसके लिए 500 करोड़ रुपये का फंड रखा गया।
जल, पर्यावरण और परिवहन:
- दिल्ली में जलभराव को रोकने के लिए 603 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया।
- पानी की चोरी रोकने के लिए इंटेलिजेंट मीटर और GPS सिस्टम लगाए जाएंगे।
- 500 करोड़ रुपये का बजट STP के विकास और रखरखाव के लिए।
- दिल्ली के बेड़े में 5,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
- दिल्ली मेट्रो के लिए 2929 करोड़ रुपये का बजट रखा गया।
समाज कल्याण:
- दिव्यांग और महिलाओं को मिलने वाली पेंशन को 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा।
- गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 150 पालन केंद्र बनाए जाएंगे।
- SC कैटगरी के बच्चों को कोचिंग देने के लिए बीआर अम्बेडकर स्टाइपेंड योजना के तहत 1000 बच्चों को लाभ मिलेगा।
अन्य घोषणाएं:
- दिल्ली में PM किसान योजना के तहत 9,000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
- दिल्ली में 40 करोड़ रुपये की लागत से एक मॉडल गोशाला खोली जाएगी।
- दिल्ली में जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया।वायु और पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए एकीकृत सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- यह बजट दिल्लीवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा बनकर सामने आया है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, और समाज कल्याण में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।