दिल्ली की सियासत में उबाल, अजय माकन पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति का माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद और बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Dec 26, 2024 - 17:18
 4
दिल्ली की सियासत में उबाल, अजय माकन पर कार्रवाई की मांग
Delhi politics in turmoil, demand for action against Ajay Maken

आप नेता संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रही कांग्रेस 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति का माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद और बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई करने की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हालिया बयानों से यह साफ हो गया है कि उन्होंने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही बताया, जिस पर आतिशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने कभी भाजपा के किसी नेता पर ऐसे आरोप लगाए हैं? आतिशी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उनके और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि भाजपा के खिलाफ कभी ऐसा कदम नहीं उठाया।

भाजपा से आ रहा कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च - 

सीएम आतिशी ने कहा, सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि आप पार्टी देशद्रोही हैं, तो उन्होंने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह साफ है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर आप को हराने और दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई समझौते किये है। यदि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो कांग्रेस को 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

भाजपा कर रही कांग्रेस को फंडिंग-

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। भाजपा कांग्रेस का फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही कहा, पार्टी 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई करे। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और  आप नेताओं को टारगेट करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का इंतजाम किया लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल को देशद्रोही कहा। कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम इंडी गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने की मांग करेंगे।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।