मोनालिसा को फिल्म देने वाले  निर्देशक सनोज मिश्रा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई।

Mar 31, 2025 - 15:45
 10
मोनालिसा को फिल्म देने वाले  निर्देशक सनोज मिश्रा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
Director Sanoj Mishra, who gave the film to Monalisa, arrested on rape charges

दुनियाभर में आयोजित महाकुंभ 2025 ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी। इस दौरान कई लोगों ने पहचान बनाई, जबकि कुछ ने अपनी अलग ही छवि छोड़ी। इनमें से एक वायरल गर्ल मोनालिसा रही, जो उस समय तब चर्चा में आई जब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उसे फिल्म का ऑफर दिया। हालांकि, अब सनोज मिश्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

गिरफ्तारी की बड़ी खबर-

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

चार साल तक बलात्कार का आरोप

पिछले साल 30 मार्च को गाजियाबाद से दिल्ली पुलिस ने 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ चार साल तक बलात्कार किया। महिला, जो फिल्म अभिनेत्री बनने की चाहत रखती थी, ने दावा किया कि वह मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी। शोषण के दौरान निर्देशक ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया।

पीड़िता ने पुलिस को बयान में कहा कि पहले सनोज मिश्रा ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उन्होंने फिल्म में काम का वादा करके चुप रहने को कहा और फिर शादी के वादे से भी मुकर गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2024 को इस मामले में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

गिरफ्तारी के पीछे की घटना

सनोज मिश्रा को गिरफ्तार करने वाली घटना 18 फरवरी 2025 को हुई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोनालिसा से जुड़ा विवाद

महाकुंभ 2025 के दौरान मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने फिल्म का ऑफर दिया, जिससे वह सुर्खियों में आ गई। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर निर्देशक के खिलाफ पहले से लगे आरोपों पर खूब चर्चा हुई और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।