20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
डोनाल्ड ट्रंप जब आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो इस दौरान उनकी मां की निशानी उनके साथ होगी।

डोनाल्ड ट्रंप जब आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो इस दौरान उनकी मां की निशानी उनके साथ होगी। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी समिति ने बताया कि वह अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल और लिंकन बाइबल का इस्तेमाल अपने शपथ ग्रहण के दौरान करेंगे। वहीं उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे उनके जोड़ीदार जेडी वेंस के पास नानी की दी हुई निशानी साथ होगी। यह बाइबल 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में ट्रंप की मां ने उन्हें दी थी, जब वह फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। इस बाइबल के कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है। इसके अलावा, लिंकन बाइबल का भी उपयोग शपथ ग्रहण में किया जाएगा।
क्या है लिंकिन बाइबल-
लिंकन बाइबल का इस्तेमाल अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1861 में अपने शपथ ग्रहण में किया था। इसके बाद से यह बाइबल केवल तीन बार और उपयोग में लाई गई है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप का 2017 का शपथ ग्रहण शामिल है। इसके अतिरिक्त, उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जेडी वेंस अपनी नानी की दी हुई पारिवारिक बाइबल का इस्तेमाल करेंगे।