फिल्म अभिनेत्री इशिका तनेजा बनी साध्वी, जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज से ग्रहण की दीक्षा

बॉलीवुड के कलाकारों में अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने की ललक बढ़ती जा रही है।

Jan 8, 2025 - 16:43
 49
फिल्म अभिनेत्री इशिका तनेजा बनी साध्वी, जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज से ग्रहण की दीक्षा
Film actress Ishika Taneja became a Sadhvi, took initiation from Shankaracharya Swami Sadanand Maharaj in Jabalpur

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। बॉलीवुड के कलाकारों में अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने की ललक बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म इशिका तनेजा ने जबलपुर पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से गुरू दीक्षा ग्रहण की और साध्वी बन गई। 

गौरतलब है कि इशिका तनेजा 2017 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म बनी थी। लेकिन अब उन्होंने खुद को चमक-दमक की फिल्मी दुनिया से दूर कर लिया। दीक्षा ग्रहण करने के बाद इशिका ने कहा कि धर्म प्रति उनका रूझान बचपन से ही था। स्कूल- कॉलेज के समय में भी धार्मिक किताबें पढ़ती थी और गतिविधियों में भी शामिल होती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़े-लिखे युवाओं को धर्म से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह कला, सौंदर्य और फिल्मी दुनिया से हटकर अपना जीवन धर्म के प्रति समर्पित करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि स्वामी जी जबलपुर आये हुये हैं तो उन्होंने यहां आकर दीक्षा ग्रहण कर ली।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।