दिल्ली में कोहरे का कोहराम, विजिबिलिटी कम होने पर ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण क्षेत्र में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। जिसके चलते यातायात सेवाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा।

राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण क्षेत्र में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। जिसके चलते यातायात सेवाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें और 26 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोहरे के समय यात्रा करते वक्त सतर्क रहें और वाहन चलाते वक्त फॉग लाइट का उपयोग करें ताकि विजिबिलिटी बेहतर हो सके। इसके अलावा, दिल्ली में परिवहन सेवाओं जैसे एयरलाइंस और रेलवे से जुड़े अधिकारियों से अपडेट लेते रहने की सलाह भी दी गई है। मौसम के बारे में आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है, साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।