सीमा हैदर और सचिन के घर आई खुशखबरी, घर आई लक्ष्मी 

पाकिस्तान से भारत आकर 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने वाली सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। अब सीमा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है—उन्होंने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया।

Mar 18, 2025 - 16:30
 16
सीमा हैदर और सचिन के घर आई खुशखबरी, घर आई लक्ष्मी 
Good news comes to Seema Haider and Sachin's house, Laxmi has come home

पाकिस्तान से भारत आकर 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने वाली सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। अब सीमा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है—उन्होंने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया।

ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सुबह 4 बजे सीमा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिससे उनके घर में खुशियों का माहौल है। डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और परिवार का कहना है कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बेटी के आगमन से पूरा परिवार बेहद खुश है।

वे इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म उनके परिवार के लिए एक नई शुरुआत है, और वे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बच्ची के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में उसका नामकरण किया जाएगा।

बच्चे को दिलाएंगे भारतीय नागरिकता-

पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे। 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की हैं सीमा-

बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने लगी। 

नवजात सीमा की पांचवीं संतान-

भारत आने के बाद से ही उनका मामला राजनीतिक और कानूनी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उन पर अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने का आरोप लगा था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा पहले से ही चार बच्चों की मां हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची के जन्म के साथ उनका परिवार पांच संतानों का हो गया है।