'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो पर पहुंचे हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल 

अभिनेत्री हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

Mar 17, 2025 - 15:18
 14
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो पर पहुंचे हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल 
Hina Khan and her boyfriend Rocky Jaiswal arrived on the show 'Celebrity Masterchef'

फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से पूछा उनकी शादी की प्लांनिग 

इस एपिसोड में दोनों ने अपनी शादी के मेन्यू पर चर्चा की औरअभिनेत्री हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगियों को अलग-अलग टास्क दिए। हिना और रॉकी ने प्रतिभागियों को लड़की वाले और लड़केवाले दो समूहों में बांट दिया। इस दौरान, फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से उनके और करण कुंद्रा की शादी के बारे में सवाल किया।

वे कोर्ट मैरिज करना करेंगी पसंद-

तेजस्वी ने कहा कि उन्हें सादगी के साथ शादी करने में कोई परेशानी नहीं है और वो कोर्ट मैरिज पसंद करेंगी। उनका कहना था कि वे फिर बाद में घूमने-फिरने और ऐश करने जाएंगे। शो में तेजस्वी और करण की पहली मुलाकात का भी जिक्र हुआ, जो बिग बॉस 15 में हुई थी। तेजस्वी ने बताया कि दिवाली के समय दोनों एक-दूसरे की ओर बढ़े थे, तभी अचानक कुछ हुआ, और उनके बीच प्यार पनपा।

25 जनवरी से शुरू हुआ था शो-

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के जजों में विकास खन्ना, फराह खान और रणवीर बरार शामिल हैं। यह कुकिंग रियलिटी शो 25 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था और तब से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वर्तमान में शो के प्रतियोगी अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख और उषा नाडकर्णी हैं। शो का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है।