7 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, नहीं होंगे कोई शुभ कार्य 

होली से आठ दिन पहले यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरूआत होती है जो होली के दिन पूर्णिमा तक होती है। इस बार होली 14 मार्च को है। इसलिए मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहा है और 13 मार्च तक चलेगा। 

Mar 4, 2025 - 14:39
 19
7 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, नहीं होंगे कोई शुभ कार्य 
Holashtak is starting from 7th March no auspicious work will be done

होली के आठ दिन पहले से ही होलाष्टक लग जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान किया गया कोई भी शुभ कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम नहीं देता। होलाष्टक के दौरान न तो शादी करनी चाहिए, न ही  शादी के लिए रिश्ते देखने चाहिए। इस समय पर गृह प्रवेश, नए काम की शुरूआत आदि करना वर्जित माना गया है। होली से आठ दिन पहले यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरूआत होती है जो होली के दिन पूर्णिमा तक होती है। इस बार होली 14 मार्च को है। इसलिए मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहा है और 13 मार्च तक चलेगा। 

शुभ कार्यों को करने से बचें 

मान्यता है कि होली आने से कुछ दिन पूर्व ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इसका कारण है होलाष्टक। होलाष्टक में बंद हुए शुभ कार्यों की शुरूआत चैत्र में होती है। हिन्दू धर्म में इसका सख्त पालन किया जाता है। इस दौरान किसी भी नए व्यापार की शुरूआत, शादी, कथा, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश इन सभी को करने से बचना चाहिए। इस दौरान किए गए कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम नहीं देते। होलाष्टक के दौरान आठ ग्रह उग्र हो जाते हैं। जो कहीं न कहीं व्यक्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।