14 मार्च को होली, 100 साल बाद चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर एक साथ

होली का पर्व 2025 में 14 मार्च को मनाया जाएगा, और इस दिन एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे और चंद्र ग्रहण भी होगा, जो लगभग 100 साल बाद ऐसा संयोग बनेगा।

Mar 11, 2025 - 15:01
 11
14 मार्च को होली, 100 साल बाद चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर एक साथ
Holi on March 14, lunar eclipse and solar transit together after 100 years

जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

होली का पर्व 2025 में 14 मार्च को मनाया जाएगा, और इस दिन एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे और चंद्र ग्रहण भी होगा, जो लगभग 100 साल बाद ऐसा संयोग बनेगा। इस खास दिन के प्रभाव से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जबकि कुछ राशियों को प्रतिकूल प्रभाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए होली के बाद का समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है और कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को होली के बाद थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव और माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। उपाय के रूप में शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को होली के बाद पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपसी मतभेद और कलह हो सकते हैं। इस दौरान दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें, खासकर पुरानी बीमारियां फिर से परेशान कर सकती हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं, तो मेहनत बढ़ानी होगी। ऐसे लोगों से बचें जो आपके सामने तो हितैषी होते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। उपाय के तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में राजनीति से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मानहानि हो सकती है। मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति के मार्गदर्शन में ही बड़ी रकम का लेन-देन करें। गलत संगति से बचें, नहीं तो कानूनी परेशानियां हो सकती हैं। क्रोध और आवेश के कारण रिश्तों में भी दूरियां आ सकती हैं। उपाय के रूप में यथासंभव दान करें।