सोशल मीडिया पर हो रहा था इंसानी हड्डियों का व्यापार

यह अजीबोगरीब मामला कई इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने रिपोर्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय महिला के पास इंसानी हड्डियों का बड़ा कलेक्शन था, जिसे वह फेसबुक के ज़रिए बेच रही थी।

Apr 15, 2025 - 14:54
 16
सोशल मीडिया पर हो रहा था इंसानी हड्डियों का व्यापार
Human bones were being traded on social media

जानिए कितने में बिकती थी कौन सी हड्डी 

अगर आप सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हैं, खासकर फेसबुक पर, तो आपने शॉपिंग से जुड़े कई विज्ञापन देखे होंगे, जिनमें तरह-तरह की चीजें बेची जा रही होती हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए लोग अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला ने फेसबुक पर इंसानी हड्डियां बेचकर पैसे कमाए।

सोशल मीडिया पर महिला की कहानी मचा रही है हलचल

यह अजीबोगरीब मामला कई इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने रिपोर्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय महिला के पास इंसानी हड्डियों का बड़ा कलेक्शन था, जिसे वह फेसबुक के ज़रिए बेच रही थी। जब यह बात पुलिस तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला के जवाब सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस की गिरफ्त में आई महिला-

महिला का नाम किम्बर्ली ऐनी शॉपर (Kymberlee Anne Schopper) बताया गया है, जो डेल्टोना की रहने वाली है। उस पर आरोप है कि उसने इंसानी शरीर के अंगों का व्यापार किया। यह मामला दिसंबर 2023 में सामने आया, जब पुलिस को फेसबुक मार्केटप्लेस पर "विकेड वंडरलैंड" नामक पेज से जुड़ी जानकारी मिली, जहाँ इंसानी हड्डियों की तस्वीरें और बिक्री के रेट खुलेआम पोस्ट किए गए थे।

जानिए कितने में बिक रही थीं इंसानी हड्डियां-

उस फेसबुक पेज पर कुछ हड्डियों की कीमतें इस प्रकार बताई गईं-

दो इंसानी खोपड़ियाँ – $90 (लगभग ₹7,500)

हंसली और कंधे की हड्डी – $90

एक पसली – $35 (लगभग ₹3,000)

एक खोपड़ी – $600 (लगभग ₹52,000)

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बात-

जब पुलिस ने किम्बर्ली से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह वर्षों से ये काम कर रही थी और उसे नहीं पता था कि इंसानी हड्डियों का व्यापार गैरकानूनी है। उसने यह भी दावा किया कि उसने ये हड्डियाँ प्राइवेट सेलर्स से खरीदी थीं। हालांकि, लेन-देन के दस्तावेज़ दिखाने का वादा करने के बावजूद वह कोई प्रमाण नहीं दे पाई। बाद में उसे करीब ₹6.46 लाख की ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि महिला के पास जो हड्डियाँ थीं, वे 100 से लेकर 500 साल पुरानी थीं। इस अनोखे मामले ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोगों को हैरान कर दिया है।