पति का चक्कर, पत्नी ने वो पर किया चाकुओं से हमला, मौत
बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में महिलाओं के बीच हुए विवाद के दौरान चाकू का इस्तेमाल किया गया।

बीच बचाव कर रही युवती भी घायल
बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में महिलाओं के बीच हुए विवाद के दौरान चाकू का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई।
प्रोफेसर कॉलोनी की निवासी और कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाली अनिका मिश्रा को शिखा मिश्रा ने चाकू मारा। जिसके बाद अनिका को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, सोनम रजक नाम की एक अन्य महिला घायल बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, शिखा मिश्रा के पति बृजेश मिश्रा एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं, और इसी कंपनी में अनिका मिश्रा नाम की महिला काम करती है। शिखा को शक था कि उसके पति बृजेश और अनिका के बीच अफेयर चल रहा है, और यह बात पास में ही रहने वाली सोनम रजक को पता है।
बस इसी बात को क्लियर करने शिखा अनिका को लेकर सोनम के घर पहुंची और बातों बातों में इन तीनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी बीच शिखा ने चाकू से अनिका और सोनम पर वार कर दिया।
गले में चोट लगने के कारण अनिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया। कुछ समय बाद यह जानकारी मिली कि अनिका की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी तरफ शिखा चाकू मारने के बाद अपनी एक्टिवा से फरार बताई जा रही है।