मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर हो रही बर्फवारी को देखने सैलानियों की बढ़ी भीड़ 

नैनीताल, शिमला, मनाली, मसूरी, कश्मीर में हो रही बर्फवारी ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। सभी इन दिनों इन जगहों पर घूमने जाना पसंद कर रहे हैं।

Dec 12, 2024 - 11:58
 5
मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर हो रही बर्फवारी को देखने सैलानियों की बढ़ी भीड़ 
मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर हो रही बर्फवारी को देखने सैलानियों की बढ़ी भीड़ 

इन दिनों शहर में बढ़ती ठंड को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है हिल स्टेशनों का क्या हाल होगा। नैनीताल, शिमला, मनाली, मसूरी, कश्मीर में हो रही बर्फवारी ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। सभी इन दिनों इन जगहों पर घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। मीडिया में दिखाई जाने वाली यहां की तस्वीरें और वीडियो लोगों को यहां पर आने के लिए आकर्षित कर रही हैं। लोगों का बर्फवारी देखने का सपना होता है जो शहरों में प्राकृतिक सौंदर्य से दूर रहते हैं। इन दिनों मनाली, शिमला, मसूरी और नैनीताल जाने वाले सैलानियों में इजाफा हुआ है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से रिझाने का काम कर रही है। इन जगहों के नजारे जन्नत से कम नहीं लग रहे हैं। 

आवागमन में हो रही लोगों को परेशानियां 

पहाड़ी इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैलानियों के लिए बर्फवारी देखना खुशी को महसूस करना है, तो उन्हें वहीं स्थानीय लोगों के सामने कई चुनौतियां सामने खड़ी है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण यहां पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। गाड़ियां स्लिप हो रही हैं। लोगों का जीवन मौसम के कारण अस्त व्यस्त हो गया है। सैलानियों द्वारा सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें वे अपनी खुशी का इजहार तो कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें दिक्कतें भी हो रही हैं। जिससे वे अन्य लोगों को जागरुक कर रहे हैं। 

बुकिंग में हुई बढ़ोत्तरी

टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी का संचालन करने वाली अनुभूति बादशाह ने बताया कि अचानक से ठंड बढ़ने और कई जगहों पर बर्फ गिरने से लोगों में इन नजारों को देखने का उत्साह देखा जा रहा है। इन दिनों शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग बुकिंग के लिए जानकारी ले रहे हैं। खराब हुए मौसम के बावजूद सैलानियों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। इस सीजन में आम तौर पर पर्यटकों की बुकिंग बढ़ जाती है। वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का है। सभी वीडियो देखकर प्रेरित होते हैं। उन जगहों पर जाकर बर्फवारी का अनुभव लेना पसंद कर रहे हैं। साल का आखरी महीना है। जिसमें लोग घूमना पसंद करते हैं। इसमें फैमिली, कपल्स सभी शामिल हैं।