कायस्थम सम्मान से सम्मानित हुए जबलपुर कलेक्टर 

कायस्थम मध्य प्रदेश द्वारा जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना को प्रशासन के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कायस्थम सम्मान प्रदान किया गया है।

Jan 21, 2025 - 17:07
 12
कायस्थम सम्मान से सम्मानित हुए जबलपुर कलेक्टर 
Jabalpur Collector honored with Kayastham Samman

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। कायस्थम मध्य प्रदेश द्वारा जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना को प्रशासन के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कायस्थम सम्मान प्रदान किया गया है। विगत 17 जनवरी को भोपाल में आयोजित कायस्थम-2025 के आयोजन में व्यस्तता के कारण कलेक्टर दीपक सक्सेना सम्मान लेने नहीं पहुंच पाए थे। कायस्थम मध्य प्रदेश के महासचिव अभय श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय जबलपुर स्थित उनके कक्ष में उन्हें यह सम्मान भेंट किया। अभय श्रीवास्तव ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को कायस्थम-सम्मान, अंगवस्त्र, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।