जानिए, 5 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है विश्व मृदा दिवस

स्वस्थ मृदा होगी तभी कृषि बेहतर होगी। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि जितना ज्यादा मिट्टी, जल और वायु बेहतर होगी, हमारे लिए जिंदगी जीना उतना ही अच्छा होगा।

Dec 4, 2024 - 15:49
Dec 4, 2024 - 17:09
 11
जानिए, 5 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है विश्व मृदा दिवस
Know why World Soil Day is celebrated on 5 December, why healthy soil is necessary for good quality food products

अच्छी क्वालिटी के खाद्य पदार्थों के लिए क्यों जरूरी है सेहतमंद मिट्टी

स्वस्थ मृदा होगी तभी कृषि बेहतर होगी। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि जितना ज्यादा मिट्टी, जल और वायु बेहतर होगी, हमारे लिए जिंदगी जीना उतना ही अच्छा होगा। बढ़ते प्रदूषण स्तर में हमारी मिट्टी भी सुरक्षित नहीं रही है। इस बात का सीधा उदाहरण है खाद्य में मिलावट होना। यदि मिट्टी को सुरक्षित किया जाए तो कृषि और खाद्य दोनों की ही क्वालिटी अच्छी होगी। इन्हीं कारणों को देखते हुए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के नाम किया गया। ताकि इसके जरिए मिट्टी को सुरक्षित और स्वस्थ किया जा सके। विश्व मृदा दिवस हर वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य है स्वस्थ मृदा के महत्व पर सभी का ध्यान केन्द्रित करना और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रखना। इतना ही नहीं मृदा संसाधनों के प्रबंधन पर भी जोर देना। 

विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर को ही क्यों

मृदा विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय संघ द्वारा 2002 में मृदा दिवस मनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस की सिफारिश की गई थी। थाईलैंड साम्राज्य के नेतृत्व में और वैश्विक मृदा भागीदारी के ढांचे के भीतर, एफएओ ने वैश्विक जागरूकता बढ़ाने वाले मंच के रूप में डब्ल्यूएसडी की औपचारिक स्थापना का समर्थन किया। एफएओ सम्मेलन ने जून 2013 में सर्वसम्मति से विश्व मृदा दिवस का समर्थन किया और 68वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसके अधिकारिक रूप से अपनाए जाने का अनुरोध किया। दिसंबर 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 दिसंबर 2014 को पहला आधिकारिक विश्व मृदा दिवस घोषित करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वैश्विक मृदा भागीदारी के ढ़ांचे के अंदर, एफएओ को विश्व मृदा दिवस के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए आधिकारिक अधिदेश प्राप्त हुआ है। विश्व मृदा दिवस के लिए 5 दिसंबर का ही दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह थाईलैंड के राजा एचएम किंग भूमिबोल अदुल्यादेज के आधिकारिक जन्मदिन से मेल खाती है, इन्होंने आधिकारिक तौर पर इस आयोजन को मंजूरी दी थी। वर्ष 2016 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर इस प्रिय सम्राट की स्मृति और सम्मान में मनाया गया। जिनका निधन अक्टूबर 2016 में सात दशकों तक राज्य प्रमुख रहने के बाद हुआ था। 

मट्टी की देखभाल, माप, निगरानी थीम पर आयोजन- 

2014 में विश्व मृदा दिवस को मनाने की शुरूआत की गई थी। 2024 में यह 10वां उत्सव है। इसलिए इस बार का विश्व मृदा दिवस मनाने का उत्सव खास होगा। आपको बता दें कि इस बार पहली बार थाईलैंड राज्य विश्व मृदा दिवस मनाने जा रहा है। जिसका आयोजन एफएओ कार्यालय के बाहर किया जाएगा।  2024 में विश्व मृदा दिवस की थीम है मिट्टी की देखभाल, माप, निगरानी और प्रबंधन। जो मिट्टी की विशेषताओं को समझने और खाद्य सुरक्षा के लिए स्थायी मृदा प्रबंधन पर सूचित निर्णय लेने में सटीक मृदा डेटा और जानकारी के महत्व को रेखांकित करता है।