कुरुक्षेत्र: केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में हुई फायरिंग
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

- ब्राह्मणों को बासी खाना देने का आरोप,
- सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। विवाद के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को लगी। गंभीर हालत में आशीष को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ब्राह्मणों ने जाम किया रोड-
इस घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आगे की जांच शुरू कर दी है।
गोलीबारी के बाद तनाव-
कुरुक्षेत्र में हुए विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया।
भारी पुलिस बल तैनात-
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के लोग फिलहाल शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
महायज्ञ स्थल पर हुई गोलीबारी में लखनऊ निवासी 15 वर्षीय आशीष तिवारी घायल हो गए। वहीं, प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिन्हें पत्थर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।