रिश्वत मांगने वाले सब इंस्पेक्टर को लोकायुक्त ने दबोचा

एमपी के जबलपुर स्थित सिविल लाइन पुलिस थाना में पदस्थ सब इस्पेक्टर को शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

Jan 3, 2025 - 17:11
 40
रिश्वत मांगने वाले सब इंस्पेक्टर को लोकायुक्त ने दबोचा
Lokayukta caught the sub inspector who demanded bribe

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित सिविल लाइन पुलिस थाना में पदस्थ सब इस्पेक्टर को शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सब इंस्पेक्टर ने एक पुराना केस निपटने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की डिमांड की थी, मांगी गई रिश्वतकी पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त ने दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को जहांगीर खान पिता जाकिर खान 28 वर्ष निवासी टेडी नीम शास्त्री वार्ड हनुमानताल ने लिखित शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि वह पुरानी गाड़ियां खरीदता-बेचता है। इसी सिलसिले में एक गाड़ी खरीदने के कारण थाना सिविल लाइन में उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अपराध में से नाम हटाने बाबत उप निरीक्षक विनोद दुबे ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जो मैं देना नहीं चाहता था।  उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार ने बताया कि उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विनोद दुबे को रिश्वत की प्रथम किस्त 5 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।