Jabalpur News : फ्लाईओवर न बनने से विधायक लखन नाराज
जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने अब तक घनी आबादी वाले क्षेत्र में फ्लाईओवर की मंजूरी नहीं दी है। जबकि कांग्रेस शासन काल में इसकी स्वीकृति दी गई थी।

जबलपुर के अम्बेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक छह साल बाद भी फ्लाईओवर (Flyover) का निर्माण नहीं होने पर विधायक लखन घनघोरिया 7 दिसंबर को संकल्प पदयात्रा निकालेंगे।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में नए फ्लाईओवर के प्रस्ताव के निर्माण हो रहे हैं। लेकिन,कांग्रेस शासन काल में स्वीकृति मिलने के बाद भी घनी आबादी वाले इलाके को इससे अछूता रखा गया है।
विधायक का कहना है कि ब्यौहारबाग,घमापुर चौक,भानतलैया तिराहा, सिंधी कैम्प, मंडी मदार टेकरी,बहोराबाग से अब्दुल हमीद चौक तक का फ्लाईओवर 25 सौ मीटर लम्बा एवं सात मीटर चौड़ा है। यह सबसे न ज्यादा आबादी वाला इलाका है। करियापाथर व मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान भी इसी मार्ग पर है।
कांग्रेस (Congress) की सरकार में वर्ष 2019 में फ्लाईओवर निर्माण के लिए विस्तृत सर्वेक्षण के आधार पर एल. सेक्शन एवं साइट कर प्लान तैयार किया गया था। 86.03 करोड़ का प्रथम स्तरीय प्राक्कलन भी तैयार किया गया था। वर्तमान में ही इसकी लागत 269 करोड़ रुपए है। इसकी जगह ज्यादा लागत वाला फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया गया है।