उत्तर की ठंडी हवाओं से ठिठुरा एमपी,शीतलहर की संभावना

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी दिन-रात में सबसे ठंडा है। आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।

Nov 22, 2024 - 12:04
Nov 22, 2024 - 12:05
 9
उत्तर की ठंडी हवाओं से ठिठुरा एमपी,शीतलहर की संभावना
Madhya Pradesh shivers due to cold winds from north

पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) और मौसमी बदलाव के चलते ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। बुधवार रात जबलपुर सम्भाग के अधिकांश जिलों में तापमान 12 डिग्री के नीचे या उसके आसपास आ गया। जबलपुर में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 11 डिग्री तक गिर गया। दो दिनों के अंदर दिन के अधिकतम तामपान ने भी 2.6 डिग्री का गोता लगाया। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन में दो डिग्री गिरा पारा नीचे आया है। आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा।

टूट सकते हैं सर्दी के रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार तेजी से तापमान गिरने का कारण उत्तर से आ रही हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी और राजस्थान में बना चक्रवात है। इसके कारण सर्द हवा (winter wind) पहुंच रही है। आगामी दिनों में हवा के साथ नमी आने के कारण कोहरा और धुंध भी छाएगी। कुछ दिन बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है मौसम विभाग ने ठंड (Cold) की शुरुआत से पहले कहा था कि इस साल अल नीनो तूफान (El Niño storms) के प्रभाव से भीषण ठंड के आसार है।

जबलपुर सम्भाग सहित पूर्वी मप्र (MP) में भले ही ठंड ने कुछ देरी से अपने तेवर दिखाए, लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर से अल नीनो तूफान अपने फुल फॉर्म में आ जाएगा। इससे देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ इस बार जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।

दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे

गुरुवार को भी दिन का तापमान करीब एक डिग्री लुढ़का। अधिकतम तापमान बीते मंगलवार को 28.9 डिग्री था। यह गुरुवार को 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।