महाकुंभ का शंखनाद, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

पौष पूर्मिणा के दिन स्नान के साथ महाकुंभ की शुरूआत हुई। कोहरे की चादर ओढ़े संगम का नजारा अद्भुत रहा। जहां पर लोगों की आस्था के बीच मौसम की अटकलें भी नहीं चलीं। ब्रह्म मुहूर्त से ही लोगों ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दी।

Jan 13, 2025 - 15:18
 9
महाकुंभ का शंखनाद, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Mahakumbh's Shankhnaad lakhs of devotees took a dip

 
महाकुंभ की शुरूआत हो चुकी है। इस बार का कुंभ बेहद खास है। 144 साल बने दुर्लभ संयोग से महाकुंभ को लेकर लोगों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है। महाकुंभ 2025 का शंखनाद होने से पूर्व ही श्रद्धालुओं का यहां तांता लग गया था। 

पौष पूर्मिणा के दिन स्नान के साथ महाकुंभ की शुरूआत हुई। कोहरे की चादर ओढ़े संगम का नजारा अद्भुत रहा। जहां पर लोगों की आस्था के बीच मौसम की अटकलें भी नहीं चलीं। ब्रह्म मुहूर्त से ही लोगों ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दी। 12 किलोमीटर में बने विभिन्न स्नान घाटों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। आधात्मिक और धार्मिक पर्व महाकुंभ ऐतिहासिक होता जा रहा है।

संगम नोज पर हर घंटे 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। संगम पर एंट्री के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद दी गई है। इसके चलते श्रद्धालु 10-12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर संगम पर पहुंच रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड और बूंदाबांदी के बीच भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं है। सभी इस महापर्व की पहली डुबकी के साक्षी बनकर इसका लाभ उठा रहे हैं। इसमें विदेशी भक्त भी पीछे नहीं रहे हैं। वे भी महाकुंभ का हिस्सा बन स्वयं को पुण्य के भागी मान रहे हैं। 

स्टीव जॉब्स की पत्नी भी पहुंची महाकुंभ में 


एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी। इनकी ही तरह कई लोग रशिया, साउथ अफ्रीका, अमेरिका जैसे देशों से प्रयागराज पहुंतकर महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।