महाराष्ट्र : बीमा राशि पाने के लिए पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या 

महाराष्ट्र के सांगली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए पत्नी ने बेटे और एक साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

Mar 3, 2025 - 16:24
 10
महाराष्ट्र : बीमा राशि पाने के लिए पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या 
Maharashtra: Wife along with son murdered husband to get insurance money
  • एक करोड़ रुपए पाने के लिए दिया घटना का अंजाम,
  • दोनों आरोपी गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के सांगली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए पत्नी ने बेटे और एक साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह हत्या उसके एक करोड़ रुपये के बीमा पर दावा करने के लिए की गई। दोनों मां बेटे को मौत को दुर्घटना बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानिए पूरा मामला-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान वनिता बाबूराव पाटिल, उसके बेटे तेजस बाबूराव पाटिल और उसके दोस्त भीमराव गणपतराव हुलवान के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने 1 मार्च को सांगली से गिरफ्तार किया था। पहले मां और उसके बेटे ने कर्ज में डूबे किसान पिता बाबूराव पाटिल (56) को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। यह हत्या 10 फरवरी की सुबह 2 से 3 बजे के बीच मिरज-पंढरपुर हाईवे पर लांडेवाड़ी के पास हुई।

बाबूराव पाटिल का शव होटल आर्या के पास मिला, जिसे उनके भाई सागर पाटिल ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में यह घटना एक दुर्घटना मानी गई और ADR दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस को मां और बेटे के बयान में संदेह हुआ। उन्होंने दोनों की मोबाइल लोकेशन निकाली। दोनों ने पुलिस से कहा था कि घटना के दिन वे कराड में थे लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी बात झूठी निकली।

पुलिस की पूछताछ में मां-बेटे ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बाबूराव पाटिल पर करीब 50 लाख रुपये का कर्ज था, जिससे उनकी घर पर बार-बार तगादे करने वाले लोग आते थे और जब घर की नीलामी के लिए बैंक से नोटिस आया तो उन्होंने बाबूराव पाटिल को प्रेरित किया कि वह खुद को खत्म कर लें। लेकिन ऐसा न होने पर दोनों (पत्नी और बेटा) ने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।