शिंदे को बनाओ डिप्टी सीएम, वरना कोई मंत्री नहीं लेगा शपथ

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण से पहले शिवसेना विधायक उदय सामंत ने एक बड़ा बयान दिया है।

Dec 5, 2024 - 15:20
 7
शिंदे को बनाओ डिप्टी सीएम, वरना कोई मंत्री नहीं लेगा शपथ
Make Shinde the deputy CM, otherwise no minister will take oath

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन से पहले शिवसेना विधायक उदय सामंत का बड़ा बयान 

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण से पहले शिवसेना विधायक उदय सामंत ने एक बड़ा बयान दिया है। विधायक उदय सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे तो उनकी पार्टी का कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।

उदय सामंत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। सामंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एकनाथ शिंदे सकारात्मक निर्णय लेंगे। शिंदे के अलावा कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनेगा। अगर वह उपमुख्यमंत्री नहीं बने तो कोई भी मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा। हमें पूरा भरोसा है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे। हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं। उनके बिना हमारी पार्टी में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। 

आज शाम सीएम फड़णवीस लेंगे शपथ-

भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फड़णवीस गुरुवार शाम को एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। यह तीसरी बार है जब नागपुर से विधायक फड़नवीस (54) महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अपने सहयोगियों शिवसेना और एनसीपी के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों का भारी बहुमत है।