ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका में हुए कई बड़े बदलाव
दुनिया के ताकतवर देशों में से एक अमेरिका है। जिसके 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ली। ट्रंप ने सत्ता में आते ही कई बड़े निर्णय लिए। जो निश्चित ही अन्य देशों को चौंकाने वाले फैसले हैं।

दुनिया के ताकतवर देशों में से एक अमेरिका है। जिसके 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ली। ट्रंप ने सत्ता में आते ही कई बड़े निर्णय लिए। जो निश्चित ही अन्य देशों को चौंकाने वाले फैसले हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला थर्ड जेंडर को लेकर हैं। अमेरिका में थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। जिससे अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर मान्य होंगे। इसके साथ ही अमेरिका डब्ल्यूएचओ की सदस्यता से भी बाहर होगा। ट्रंप ने इसी तरह से कई निर्णय लिए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है ट्रंप की नई नीति-
ट्रंप ने इन फाइलों पर किए हस्ताक्षर
-कैपिटल हिल हमले के दोषियों को माफी: छह जनवरी 2021 को हुए कैपिटल हिल हमले के दोषी 1,500 व्यक्तियों को माफी देने का आदेश दिया गया।
-WHO से अमेरिका को अलग करने की प्रक्रिया शुरू: ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
-पेरिस जलवायु समझौते को धोखा बताया: ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते को अमेरिका के लिए हानिकारक करार दिया और इसे तत्काल रद्द करने का आदेश दिया।
-मैक्सिको सीमा पर दीवार और टैरिफ का आदेश: ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश दिया और मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
-जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त: ट्रंप ने अमेरिका में जन्म से मिलने वाली नागरिकता को समाप्त करने का आदेश दिया।
-थर्ड जेंडर का खात्मा: ट्रंप ने अमेरिका में थर्ड जेंडर को समाप्त कर केवल दो जेंडर को मान्यता देने का आदेश दिया।
-ड्रग तस्करों पर सख्ती: ट्रंप ने ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
-मृत्युदंड की बहाली: बाइडन प्रशासन द्वारा निलंबित मृत्युदंड को फिर से लागू करने का निर्णय लिया।