मेरठ मामला- आरोपी साहिल और मुस्कान का कबूलनामा 

सौरभ हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है, दोनों आरोपी साहिल और मुस्कान ने अधिकारियों के सामने कबूलनामा सामने आया है।  जिससे पता लगा की साहिल और मुस्कान साल 2019 से ही नशे के आदी थे।

Mar 24, 2025 - 14:40
Mar 24, 2025 - 14:50
 19
मेरठ मामला- आरोपी साहिल और मुस्कान का कबूलनामा 
Meerut case- Confession of accused Sahil and Muskan
  • दोनों आरोपी है नशे के आदि,  
  • 15 दिन तक चलेगी  काउंसलिंग

सौरभ हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है, दोनों आरोपी साहिल और मुस्कान ने अधिकारियों के सामने कबूलनामा सामने आया है।  जिससे पता लगा की साहिल और मुस्कान साल 2019 से ही नशे के आदी थे। वह सूखे नशे के साथ-साथ नशे के इंजेक्शन भी लेते थे।

एक स्कूल रीयूनियन में साहिल, मुस्कान से मिला था। जानकारी के मुताबिक सौरभ की हत्या से पहले भी दोनों ने नशा किया था।

नशे के लिए कसोल गए थे साहिल और मुस्कान-

दोनों हत्या के बाद नशे के लिए कसोल गए थे। इससे पहले भी दोनों मनाली और कसोल में नशा करने जा चुके हैं। वही, साहिल और मुस्कान की करीब 15 दिनों तक काउंसलिंग की जाएगी। पुलिस इनसे नशे की लत से सामान्य स्थिति में आने के बाद आगे की पूछताछ करेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला-

मेरठ में सौरभ राजपूत नामक शख्स की बेरहमी से हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर अंजाम दिया था और शव को काटकर एक ड्रम में डाल दिया था और उसके ऊपर सीमेंट भर दिया था। मुस्कान ने अपने पति सौरभ को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर खौफनाक मौत दी थी। 

सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में भी रही। दोनों ने होटल में कमरा बुक करने से पहले रजिस्टर में खुद को पति पत्नी बताया था। दोनों ने 10 मार्च को होटल का एक कमरा लिया था और उसमें 16 मार्च तक यानी छह दिनों तक रुके थे। सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

बता दें कि ड्रग्स विभाग की टीम ने रविवार को उषा मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की थी। टीम में 2 ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान पता लगा कि मुस्कान ने मोबाइल में पर्चा दिखाकर नींद की दवा खरीदी थी। मुस्कान ने Mezolam नाम का 33 रुपये का नशे का इंजेक्शन भी खरीदा था।