दमोह: बदमाश ने चलाई पुलिस पर गोली, पुलिस ने भी दागा निशाना
मध्य प्रदेश के दमोह में मऊगंज जैसी एक घटना घटी, जहां एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस हमले में एएसआई आनंद अहिरवाल को गोली लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के दमोह में मऊगंज जैसी एक घटना घटी, जहां एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस हमले में एएसआई आनंद अहिरवाल को गोली लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 20 मार्च 2025 की सुबह 10:08 बजे हुई। घायल पुलिसकर्मी और बदमाश दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कसाई ने चलाई गोली
गौकशी के एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
गौ हत्या से जुड़ा है मामला
यह मामला 7 मार्च को दमोह के सीताबाबली इलाके में हुई गौ हत्या से जुड़ा है। इस मामले में कासिम कसाई मुख्य आरोपी था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार दमोह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि कासिम अवैध हथियारों की तस्करी में भी शामिल था, जिसके चलते पुलिस उसे राजनगर तालाब इलाके में हथियार बरामद करने के लिए ले गई।
पुलिस पर फायरिंग
जब पुलिस हथियार बरामद करने में लगी थी, तभी कासिम ने मौके का फायदा उठाकर झाड़ियों में छिपी एक रिवॉल्वर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, लेकिन एएसआई आनंद अहिरवाल के कंधे में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें कासिम के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 23 मामले
दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी दी कि कासिम कसाई पर पहले से ही 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गौकशी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।