दसवीं-बारहवीं बोर्ड एग्जाम में दो नंबर वाले सवाल ज्यादा पूछे जाएंगे

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

Jan 11, 2025 - 16:34
 16
दसवीं-बारहवीं बोर्ड एग्जाम में दो नंबर वाले सवाल ज्यादा पूछे जाएंगे
More two mark questions will be asked in 10th and 12th board exams
  • 10वीं में 75 और 12वीं में 80 अंक का होगा हर पेपर,
  • माशिमं की वेबसाइट पर पैटर्न अपलोड

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को अपलोड किया गया है। इसमें 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा।

दीर्घ उत्तरीय के बदले दो अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न

इस बार दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराई जा रही है। अभी छमाही परीक्षा के आकलन के बाद विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है।सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।