विवेकानंद के जन्मदिवस पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया जाता है। आध्यात्मिक गुरु और महान विचारक स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को काफी प्रेरित किया है। इसलिए 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल न मिल जाए। आज हर युवा को इस वाक्य को अपनी जिंदगी में शामिल कर लेना चाहिए। युवा अपने आने वाले कल को लेकर परेशान है। जिसके कारण वे अपने आज को भी सही से नहीं जी पा रहे हैं। उन्हें स्वामी विवेकानंद जी के इस वाक्य को चरितार्थ करना चाहिए। अपने लक्ष्य के लिए जुट जाना चाहिए। ऐसा करने से उनका आज और कल दोनों ही स्वर्णिम होगा।
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया जाता है। आध्यात्मिक गुरु और महान विचारक स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को काफी प्रेरित किया है। इसलिए 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
हर एक युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित है। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी 1984 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिसका उद्देश्य है स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाना था। पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया और इसके बाद हर साल से ये दिन युवाओं के लिए समर्पित करते हुए मनाया जाने लगा।
कौन हैं स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, और उनका वास्तविक नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उन्होंने अपने जीवन में आध्यात्मिकता और राष्ट्र सेवा का एक अनोखा मिलाजुला उदाहरण प्रस्तुत किया। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने भाषण की शुरूआत उन्होंने अमेरिका के भाइयों और बहनों के साथ की। इस भाषण ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान प्रदान की।
राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य
इनका उद्देश्य युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाना है। उनके आदर्श और विचार युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और राष्ट्रीय गौरव का संचार करते हैं। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, सेमिनार, निबंध लेखन, खेल प्रतियोगिताएं, और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनका मकसद युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व
राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं के लिए एक अवसर है जो उन्हें यह याद दिलाता है कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माणकर्ता हैं। यह दिन युवाओं को अपनी ऊर्जा और क्षमताओं को सही दिशा में लगाने का प्रेरणा देता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का मौका है।