नए साल से शुरू होगी नई जनरेशन- आई Generation BETA  

हम अभी तक Gen G और Gen Alpha के बीच अंतर समझ ही रहे थे कि एक और नई पीढ़ी का आगमन हुआ है, जिसका नाम 'जेनरेशन बीटा' रखा गया है।

Jan 1, 2025 - 16:50
 11
नए साल से शुरू होगी नई जनरेशन- आई Generation BETA  
New generation will start from the new year- Generation BETA has arrived

1 जनवरी 2025 से जन्मे बच्चे 'जेनरेशन बीटा' कहलाएंगे

हम अभी तक Gen G और Gen Alpha के बीच अंतर समझ ही रहे थे कि एक और नई पीढ़ी का आगमन हुआ है, जिसका नाम 'जेनरेशन बीटा' रखा गया है। 1 जनवरी 2025 से जन्मे बच्चों को 'जेनरेशन बीटा' के तहत माना जाएगा।

हर पीढ़ी का नाम उस समय की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक घटनाओं के आधार पर रखा जाता है, और यह पीढ़ियां आमतौर पर 15 से 20 साल की होती हैं। पीढ़ियों की शुरुआत और अंत बड़े घटनाक्रमों जैसे युद्ध, आर्थिक संकट या तकनीकी बदलावों से तय होती है।

जानते हैं प्रमुख पीढ़ियों के नाम और उनके पीछे की कहानी-

The Greatest Generation (GI जेनरेशन): 1901-1927

इस पीढ़ी के अधिकांश लोग ग्रेट डिप्रेशन और वर्ल्ड वॉर 2 से प्रभावित हुए थे। इस पीढ़ी के लोग मुख्य रूप से सैनिक बने और युद्ध में अपनी भूमिका निभाई। इन्हें अपने परिवार का पालन करना एक बड़ी उपलब्धि माना जाता था।

The Silent Generation: 1928-1945

महामंदी और वर्ल्ड वॉर 2 के प्रभावों से यह पीढ़ी चुपचाप कार्य करती रही, इसलिए इसका नाम 'Silent Generation' रखा गया। यह पीढ़ी मेहनती और आत्मनिर्भर थी।

Baby Boomer Generation: 1946-1964

वर्ल्ड वॉर 2 के बाद जनसंख्या में वृद्धि के कारण इस पीढ़ी को 'बेबी बूमर्स' कहा जाता है। इस पीढ़ी ने आधुनिकता को अपनाया और अपने बच्चों को नए तरीके से पालन-पोषण किया।

Generation X: 1965-1980

यह पीढ़ी इंटरनेट और वीडियो गेम की शुरुआत के समय में पली-बढ़ी। इस पीढ़ी के लोग तेजी से बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करते थे।

Millennials या Generation Y: 1981-1996

मिलेनियल्स को सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। इस पीढ़ी के लोग टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करते रहे हैं।

Generation Z: 1997-2009

यह पीढ़ी इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ पली-बढ़ी है और इसके बिना जीने की कल्पना भी नहीं करती। डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया से पैसे कमाने की कला इन्हें बखूबी आती है।

Generation Alpha: 2010-2024

यह पीढ़ी वो पहली पीढ़ी है, जिनके जन्म से पहले ही सोशल मीडिया और इंटरनेट का जमाना आ चुका था। इसके माता-पिता पहले ही इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से परिचित थे।

Generation Beta: 2025-2039

1 जनवरी 2025 से जिन बच्चों का जन्म होगा, उन्हें 'जेनरेशन बीटा' कहा जाएगा। ये बच्चे एक ऐसी दुनिया में पले-बढ़ेगे, जहां टेक्नोलॉजी हर चीज का अहम हिस्सा होगी। इस पीढ़ी का जीवन अधिकतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा प्रभावित होगा।