खेल रत्न से सम्मानित हुए ओलिंपिक के मेडल विजेता
खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया, और सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा।

इसके अलावा, ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन का गोल्ड जीतने वाले नवदीप सहित 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट शामिल हैं, जबकि 2 को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा, 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रही थीं। उनके दो मेडल के कारण भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।