पाकिस्तान: ट्रेन हाईजैक को लेकर राणा सनाउल्लाह ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच विद्रोहियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। ट्रैन में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे।

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी, 214 यात्रियों को बंधक बनाने का दावा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच विद्रोहियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। ट्रैन में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने ट्रेन हाईजैक को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी-
इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने सामान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया गया, जबकि पाकिस्तानी सेना के जवानों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ट्रेन को पटरी से उतारने का दावा किया है। बलूच विद्रोहियों ने 214 यात्रियों को बंधक बनाने का भी दावा किया है।
इस हमले के पीछे भारत का हाथ-राणा सनाउल्लाह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बलूचिस्तान ट्रेन अपहरण कांड को लेकर भारत पर आरोप लगाए हैं। राणा सनाउल्लाह ने दावा किया है कि 'इस हमले के पीछे भारत का हाथ है।' बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है।' जब उनसे पूछा गया की 'क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है?' तो जवाब में राणा सनाउल्लाह ने कहा, 'ये सब इंडिया कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। इसके बाद बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है।'