शांति व सुरक्षा के लिए काम करती है शांति सेना 

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के द्वारा एसडीजी-16 द्वारा सतत विकास लक्ष्य संबंधित गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा भारतीय थल सेना दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ अभियानों में भारत के शांति सैनिकों की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

Jan 15, 2025 - 17:28
 8
शांति व सुरक्षा के लिए काम करती है शांति सेना 
Peace army works for peace and security


शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के द्वारा एसडीजी-16 द्वारा सतत विकास लक्ष्य संबंधित गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा भारतीय थल सेना दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ अभियानों में भारत के शांति सैनिकों की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय एमएलबी महाविद्यालय ग्वालियर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.विष्णु कांत शर्मा ने विश्व के अलग-अलग अशांत व हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के अंतर्गत भारतीय सेना की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

इन्होंने कहा कि भारतीय सेना वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर कार्य करती है। इसके साथ ही विश्व में शांति व सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रबल और सजग रक्षक की भूमिका निभाती आई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.शिका सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित इस व्याख्यान में विभागाध्यक्ष डॉ.भारती शर्मा, डॉ.लखन सिंह कुशरे, डॉ.चेतना राणा अग्निहोत्री, डॉ.मनीष शर्मा के साथ सैन्य विज्ञान विषय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।