महाकाल दर्शन कर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत

इंदौर के समीप मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार अलसुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Feb 7, 2025 - 16:10
 22
महाकाल दर्शन कर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत
People returning after visiting Mahakal become victims of road accident, 4 die

इंदौर के समीप मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार अलसुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा ट्रैवलर और टैंकर के बीच हुआ। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, हादसा मानपुर के भैरवघाट में हुआ। तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए, जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के है। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में बाइक सवार निवासी हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनों महू क्षेत्र के ही निवासी है। घायलों में सविता पति तुकाराम, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांगला वड़ियप्पा व अन्य घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैवलर वाहन की गति बहुत ज्यादा थी। वह नियंत्रित नहीं हो पाया और बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर में जा घुसा। वाहन के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। घायलों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। ड्रायवर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।