दिल्ली में मचा सियासी घमासान...पोस्टर वॉर शुरू 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Dec 31, 2024 - 16:45
 8
दिल्ली में मचा सियासी घमासान...पोस्टर वॉर शुरू 
Political turmoil erupts in Delhi...Poster war begins

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें चुनावी हिंदू बताया गया।

भाजपा के पोस्टर में केजरीवाल रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला पहने हुए नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में घंटियां दिख रही हैं। पोस्टर में यह लिखा गया है, मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा, पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा और सनातन धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया। इसके अलावा, भाजपा ने एक्स पर पोस्ट के साथ यह आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने 10 साल तक इमामों को सैलरी दी और श्रीराम के मंदिर के निर्माण को लेकर नकारात्मक दृष्टिकोण रखा। भाजपा ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले थे, और उनकी राजनीति हमेशा हिंदू विरोधी रही है।

मेरी चुनौती स्वीकार करो:केजरीवाल-

इसके जवाब में, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पोस्टर पर पलटवार किया। आप ने भाजपा को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे अरविंद केजरीवाल की खुली चुनौती स्वीकार करें और देश के उन 20 राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, वहां पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना लागू करें। केजरीवाल ने भाजपा से कहा कि मेरी चुनौती स्वीकार करो।

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना लागू कर दिखाओ-

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया कि अगर भाजपा में हिम्मत है, तो अरविंद केजरीवाल की खुली चुनौती स्वीकार करें। आप ने भाजपा को यह चुनौती दी कि वह देश के 20 राज्यों में, जहां भाजपा की सरकार है, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना लागू करके दिखाए। केजरीवाल ने कहा कि मेरी चुनौती को स्वीकार करो।