दिल्ली रण की तैयारी, भाजपा ने की पहली सूची जारी 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी की है।

Jan 4, 2025 - 16:49
 10
दिल्ली रण की तैयारी, भाजपा ने की पहली सूची जारी 
Preparation for Delhi battle, BJP releases first list

लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम  

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी की है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।  

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा-

बीजेपी की इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके साथ ही, मालवीय नगर से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को भी टिकट प्रदान किया गया है। बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी।

इन प्रत्याशियों को भी मिला मौका-

इसके अलावा बीजेपी ने दिल्ली की रिठाला सीट से कुलवंत राणा को टिकट दिया है। वहीं आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोलबाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद को टिकट मिला है।