जेल में गुजरी पुष्पा की रात, सुबह घर पहुंचे

संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर गिरफ्तार किया गया। पूरी रात जेल में रहने के बाद, वे सुबह जेल से रिहा हो गए।

Dec 14, 2024 - 17:21
Dec 14, 2024 - 17:22
 13
जेल में गुजरी पुष्पा की रात, सुबह घर पहुंचे
Pushpa spent the night in jail and reached home in the morning

बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने कहा...मैं ठीक हूं, चिंता न करें

संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर गिरफ्तार किया गया। पूरी रात जेल में रहने के बाद, वे सुबह जेल से रिहा हो गए। चंचलगुडा जेल से निकलने के बाद में ऑफिस गए और फिर अपने घर जाकर परिवार से मिले। 

जेल में कैसी बीती अल्लू अर्जुन की रात-

अल्लू अर्जुन को देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन घर पर कॉफी पी रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। अल्लू अर्जुन को जेल में कैदी नंबर भी दिया गया। उन्हें 7697 कैदी नंबर से पहचान मिली। वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए। अल्लू अर्जुन को मंजीर बैरक के क्लास -1 कमरे में रखा था। अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई।

परिवार से मिले अल्लू अर्जुन-

अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बद अपने घर पहुंचने से पहले गीता आर्ट्स ऑफिस गए। वहां से जुबली हिल्स स्थित अपने घर अल्लू गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मिलाकात की। इसके बाद उनके दोस्त और कई सितारे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण-

घर पहुंचने के बाद एक्टर ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया और मीडिया से भी बात की। अल्लू ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम इसके लिए लिए माफी मांगते हैं। मैं उनके परिवार के साथ हूं और कोई चिंता की बात नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मेरे फैंस और आप सभी का मुझे समर्थन देने और इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा, मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे। नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में पिछले कई सालों से अपनी फिल्म देखने जाता रहा हूं। पिछले 20 सालों में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं, लेकिन कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। फिर भी, जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।

पत्नी स्नेहा रेड्डी हुई भावुक

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे थे। जैसे ही रिहाई की खबर आई, स्नेहा घर में अपने पति का इंतजार कर रही थीं, और उनके साथ उनके बच्चे भी थे। जैसे ही अर्जुन घर पहुंचे, स्नेहा ने उन्हें गले से लगा लिया और अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।