रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने फहराया परचम
भारतीय विश्वविद्यालय संघ एआईयू द्वारा 37वें राष्ट्रीय युवा उत्सव लोकनृत्य की विजेता जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लोक नृत्य टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर परचम फहराया है।

चाइना फेस्टिवल में रानी दुर्गावति यूनिवर्सिटी की लोकनृत्य टीम ने मचाई धूम
द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एआईयू द्वारा 37वें राष्ट्रीय युवा उत्सव लोकनृत्य की विजेता जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लोक नृत्य टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर परचम फहराया है। इससे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के साथ देश का भी मान सम्मान और गौरव बढ़ा है।
इस संबंध में रानी दुर्गावती विश्वविद्यलाय के छात्र अधीष्ठाता कल्याण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रो. विवेक मिश्रा ने बताया है कि 1 जनवरी से 5 जनवरी 2025 तक आयोजित चाइना फेस्टिवल कार्यक्रम में चयनित कर चीन भेजा गया था। जिसमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की लोक नृत्य टीम ने भारत के सांस्कृतिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी और विजेता होने का गौरव हासिल किया। विद्यार्थियों की इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराने और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कुलगुरू प्रो. राजेश कुमार वर्मा, कुल सचिव प्रो. राजेन्द्र कुररिया, उपकुल सचिव दीपेश मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण वरिष्ठ प्रो. विवेक मिश्रा, सांस्कृतिक प्रभारी डॉं. आरके गुप्ता, खेल विभाग के प्रमुख प्रो. विशाल बन्ने, पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रो. धीरेन्द्र पाठक एवं अन्य सभी विद्ववतजनों ने टीम को बधाई दी है। उक्त टीम का नेतृत्व विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. विवेक मिश्र एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता द्वारा किया गया।