अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे भरे फॉर्म 

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुके है। हर साल हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए इस यात्रा पर निकलते हैं।

Apr 14, 2025 - 14:27
 51
अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे भरे फॉर्म 
Registration for Amarnath Yatra has started, know how to fill the form

29 जून से लेकर 19 अगस्त तक चलेगी यात्रा 

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुके है। हर साल हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए इस यात्रा पर निकलते हैं। अमरनाथ गुफा में मौजूद बर्फ से बने शिवलिंग को 'अमरेश्वर' कहा जाता है। ये यात्रा जुलाई महीने से शुरू होती है और अगर मौसम अनुकूल रहा तो अगस्त तक चलती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भगवान शिव ने श्रावण पूर्णिमा के दिन इस गुफा में प्रवेश किया था, इसलिए इस दिन यात्रा का विशेष महत्व है।

अगर आप इस साल यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है — 14 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। यात्रा की अवधि इस बार 29 जून से 19 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-

  • सबसे पहले jksasb.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट की जरुरत होगी। 
  • एक मान्य मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी है, जो श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर से ही बनवाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹150 है (यह शुल्क समय के अनुसार बदल सकता है)।
  • आवेदन के बाद यात्रा परमिट की एक डिजिटल कॉपी मिलेगी, जिसे प्रिंट करवाकर यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-

  • नजदीकी बैंक शाखाओं (PNB, SBI, J&K Bank, Yes Bank) से फॉर्म लें।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर फॉर्म भरें और जमा करें।
  • इसके बाद आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा।
  • SASB की वेबसाइट पर जाकर आप अधिकृत डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची देख सकते हैं।
  • ध्यान रखें की प्राइवेट डॉक्टर से बनवाया गया मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।