धर्म इंसान को जोड़ने के लिए है...तोड़ने के लिए नहीं

हाल ही में, बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री बैन करने की मांग की। इस बयान पर देशभर में बहस छिड़ गई है।

Dec 31, 2024 - 16:52
 7
धर्म इंसान को जोड़ने के लिए है...तोड़ने के लिए नहीं
Religion is meant to unite people... not to divide them

धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का पलटवार

हाल ही में, बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री बैन करने की मांग की। इस बयान पर देशभर में बहस छिड़ गई है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बेहद ही अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। कैफ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह संगम  में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने धर्म और समर्पण की एकता को दर्शाने का प्रयास किया।

कैफ ने कहा कि धर्म इंसान को जोड़ने के लिए है, तोड़ने के लिए नहीं। संगम, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं, वह एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यहां हर धर्म का व्यक्ति समान है। मोहम्मद कैफ के इस कदम की लोगों ने जमकर तारीफ की। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एकता और सहिष्णुता का संदेश मान रहे हैं। बाबा के बयान को कई लोगों ने विभाजनकारी और गैर-जिम्मेदाराना बताया।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।