5 दिन बाद अस्पताल से घर पहुंचे सैफ, हालत में अब सुधार
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू से हुए हमले की घटना के करीब पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू से हुए हमले की घटना के करीब पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 21 जनवरी को अभिनेता अपने घर लौट आए हैं। मालूम हो कि हमले के बाद वे उपचार के लिए लीलावस्ती अस्पताल पहुंचे थे। करीब पांच दिन अस्पताल में रहने के बाद वे घर लौट आए हैं। अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है।
आईं कई गंभीर चोट-
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमलावर ने चाकू से कई वार किए जिससे अभिनेता बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल मे उनका इलाज चला, जहां उनकी कई घंटे की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि हमले में सैफ के तीन जगह चोट आई। दो चोट हाथ में, एक गर्दन की दाईं तरफ। इसके अलावा एक गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी में लगी।सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली चीज निकाली। सर्जरी के बाद सैफ अली खान को 17 जनवरी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट किया गया। करीब पांच दिन बाद सैफ को घर भेज दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है।
आरोपी से पूछताछ जारी-
चाकू से हमले की घटना मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद को ठाणे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में घुस आया। 30 वर्षीय शहजाद चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर में दाखिल हुआ।