अब बुलेट प्रूफ सलमान खान के अपार्टमेंट की खिड़कियां
सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को चारों तरफ से नीले बुलेट प्रूफ ग्लास से ढका हुआ देखा जा सकता है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा
सलमान खान को पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार धमकिया मिल चुकी है। ऐसे में लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान की सुरक्षा को फर्स्ट प्रायोरिटी दी जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे सामने आई है। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है की सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को चारों तरफ से नीले बुलेट प्रूफ ग्लास से ढका हुआ देखा जा सकता है।
अंबानी परिवार के साथ मनाया जन्मदिन-
सलमान खान भारी सुरक्षा घेरे में सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं। सुपरस्टार, हाल ही में गुजरात के जामनगर गए थे, जहां उन्होंने अंबानी परिवार के घर पर दोस्तों और परिवार के साथ शानदार तरीके से अपना 59वां जन्मदिन मनाया गया। सलमान यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनका काम प्रभावित ना हो। जानकारी के मुताबिक, वह रश्मिका मंदाना के साथ अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आखिरी शेड्यूल कथित तौर पर 10 जनवरी को मुंबई में शुरू होगा। सिकंदर को ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान का वर्कफ्रंट-
अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो वे सिकंदर के आधिकारिक टीजर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है और दबंग के प्रशंसक सिकंदर से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसमें सलमान को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया जाएगा। सिकंदर में सलमान के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी शामिल हैं। सिकंदर, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म है।