मध्यप्रदेश के अमरकंटक में कड़ाके की ठंड....तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा

मध्यप्रदेश में उत्तर भारत की सर्द हवाओं से दिनों दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है इन्ही सर्द हवाओ ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर में लोगों को कड़ाके की ठंड की सौगात दी है

Dec 12, 2024 - 13:57
 13
मध्यप्रदेश के अमरकंटक में कड़ाके की ठंड....तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा
मध्यप्रदेश के अमरकंटक में कड़ाके की ठंड....तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा

मध्यप्रदेश में उत्तर भारत की सर्द हवाओं से दिनों दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है इन्ही सर्द हवाओ ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर में लोगों को कड़ाके की ठंड की सौगात दी है। अनूपपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया जिससे सुबह यहां की घास पर ओस की बूंदे जमी हुई नजर आई। 

अनूपपुर में गुरुवार को लोगों को शाम की तरह सुबह भी गलन भरी ठंड अहसास हुआ। सुबह के व्यक्त  हल्के कोहरे की वजह से धुंध भी नजर आया। सुबह दो पहिये एवं चार पहिये वाहन के ऊपर हल्की ओस भी जमी हुई दिखाई दी। हालांकि दोपहर में धूप निकालने से लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। 

सतपुड़ा की पहाड़ी में स्थित अनूपपुर के अमरकंटक में दिसंबर एवं जनवरी के महीने में तापमान  0 डिग्री तक दर्ज किया जाता है। हालांकि अभी तापमान 3 डिग्री तक ही पहुचा है अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 0 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।